मनोरंजन

अन्नपूर्णी पर ‘लव-जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप…, मध्यप्रदेश के बाद Nayanthara के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज,

Nayanthara Movie Annapoorani Controversy नयनतारा और अन्नपूर्णी की टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अन्नपूर्णी के खिलाफ बढ़ते विवाद को देखकरफिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया था। नयनतारा और इस फिल्म से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश में शिकायत दर्ज करवाई गयी थी। अब महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस स्टेशन में भी नयनतारा सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।साउथ सिनेमा की महिला सुपरस्टार नयनतारा पर इस वक्त मुश्किलों के काले बादल घिरते हुए नजर आ रहे हैं। बीते साल 29 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ अब कानूनी पचड़े में पड़ती हुई नजर आ रही है।

हालांकि, बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए Netflix ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म से इस फिल्म को हटा दिया है। अन्नपूर्णी पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप पहले ही लग चुका है और अब फिल्म पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप भी लग रहा है।नयनतारा और अन्नपूर्णी पर बीते दिनों ही मध्यप्रदेश में FIR दर्ज हुई थी। अब मध्यप्रदेश के बाद नयनतारा सहित अन्नपूर्णी टीम के आठ लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पुलिस स्टेशन में भी केस दर्ज करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button