hayanaराजनीति

कुरुक्षेत्र :- स्वामी विवेकानंद युवा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नायब सैनी…..

कुरुक्षेत्र : कल थीम पार्क में आयोजित स्वामी विवेकानंद युवा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नायब सैनी

कल कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित स्वामी विवेकानंद युवा सम्मेलन का कल आयोजन किया जा रहा है, i इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का सांसद कुरुक्षेत्र व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने दौरा किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायक सैनी ने कहा कि हम स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा सम्मेलन के रूप में मानते आए हैं और कल होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कल इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा शामिल होगा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने युवाओं के लिए अनेक कार्य किए हैं यह सुनकर खुशी होती है कि आज हरियाणा में बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है, युवाओं के अंदर आत्मविश्वास बड़ा है पहले युवा मेहनत करता था लेकिन मेहनत के बावजूद भी उसे नौकरी नहीं मिल पाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है जिसमें युवाओं की अहम भूमिका है

Related Articles

Back to top button