hayana

महेश नागर ने भाजपा के निकलसन रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पहुंच कैबिनेट मंत्री अनिल विज से परिवार सहित आर्शीवाद लिया

अम्बाला/चंडीगढ़, 18 फरवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी महेश नागर को निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आर्शीवाद दिया।

आज शाम निकलसन रोड पर स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में महेश नागर ने परिवार सहित कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। मंत्री अनिल विज ने महेश नागर को फूल-मालाएं पहनाते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता कपिल विज के अलावा चुनाव समिति सदस्यों ने भी पार्षद महेश नागर को फूल-मालाएं पहनाते हुए आर्शीवाद दिया। इस दौरान चुनाव कार्यालय “भाजपा व भाई अनिल विज जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
नगर परिषद अम्बाला छावनी के चुनाव में महेश नागर अब सबसे पहले चुने जाने वाले भाजपा पार्षद बन गए हैं। उनके मुकाबले चुनाव में अन्य कोई प्रत्याशी नहीं उतरा है। युवा पार्षद महेश नागर के पिता एवं पूर्व पार्षद अनिल नागर भाजपा नेता है जोकि पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button