
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में लड़ाई- झगड़े आम बात है। इस शो में कंटेस्टेंट्स का आपस में भिड़ना आए दिन देखने को मिलता रहता है। इस बार अरुण मशेट्टी और विक्की जैन के बीच लड़ाई हो गई। घर के कामों को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हुई जो धीरे- धीरे पर्सनल कमेंट तक पहुंच गई। बात इतनी बढ़ गई कि लड़ाई में अंकिता लोखंडे भी कूद पड़ीं।
बिग बॉस 17 में कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ था कि शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को स्पेशल सर्विस मिल रही है। इनमें विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का नाम सामने आया था। इस बात को लेकर अब बहसबाजी के बीच अरुण मशेट्टी ने विक्की जैन की बॉडी शेमिंग की है। बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो सामने आया है। जिसमें विक्की जैन और अरुण मशेट्टी काम को लेकर उलझते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में अरुण ने विक्की से काम करने के लिए कहा। इस पर विक्की ने कहा कि वो कुछ नहीं करने वाले, क्योंकि आज उनकी छुट्टी का दिन है।अरुण इतना सुनते ही नराजा हो गए और विक्की को उन्होंने पलटू कहा। इस पर विक्की भी शांत नहीं बैठे, उन्होंने उकसाते हुए अरुण पर कमेंट करते हुए कहा, ‘अरे ओ चुगली।’ इसके बाद दोनों के बीच बहस बाजी और बढ़ गई।
अरुण ने की बॉडी शेमिंग
विक्की ने एक कैप उठाई और अरुण से कहा कि वो इसे पहन लेंगे, जो शायद अरुण की थी। कैप को लेकर टीज करते-करते विक्की ने कैप को पहन भी लिया। इतने में अरुण ने उनके हेयर ट्रांसप्लांट रुटीन की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘स्पेशल सर्विस का टाइम आ गया क्या ?’
अरुण और विक्की के बीच शुरू हुई ये बहसबाजी अब अंकिता तक पहुंच गई। पति पर किया गया कमेंट उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और वो भी लड़ाई में कूद पड़ीं। अंकिता ने अरुण से कहा, ‘ये उसकी पर्सनल चीजें है। आप बदतमीजी मत कीजिए। आप बॉडी शेमिंग कर रहे हैं उसकी।’ हालांकि, अरुण ने बॉडी शेमिंग की बात से इनकार कर दिया था।