hayana

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आया पेहवा वासी आरोपी पोक्सो मामले में गिरफ्तार।

कुरुक्षेत्र 16 फरवरी – अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत वापस आए भारतीयों में पेहवा वासी एक आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना शहर पेहवा पुलिस टीम ने 14/15 की रात को अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पेहवा वासी साहिल वर्मा को गिरफ्तार किया है।
पिहोवा में अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए 1 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पॉक्सो एक्ट के मामले में चल फरार रहा था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा (PO) घोषित किया हुआ है। युवक के अमृतसर में प्लेन से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस और भी गिरफ्तारी कर सकती है।

वर्ष 2022 मे नाबालिग लडकी के साथ की थी छेडखानी।

सिटी थाना के थानाध्यक्ष जानपाल सिंह ने बताया, पिहोवा की रहने वाली नाबालिग लड़की ने अप्रैल 2022 में साहिल वर्मा निवासी पिहोवा के खिलाफ उसका रास्ता रोकने, छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने साहिल के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराएं जोड़ी थी।
साहिल के खिलाफ केस दर्ज होने के 4-5 दिन बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल एजेंट को 38 लाख रुपए देकर विदेश फरार हो गया था। साहिल करीब 2 साल तक इटली में रहा। उसके बाद डोंकी के रास्ते से अमेरिका बॉर्डर पार करके अमेरिका चला गया था।
अमृतसर हवाई अड्डे पर 14-15 फरवरी की रात को अमेरिका का सैन्य विमान गैर तरीके से अमेरिका बॉर्डर क्रॉस करने वाले भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। यहां पहले से मौजूद थाना शहर पिहोवा पुलिस ने SHO जानपाल की टीम ने साहिल को काबू कर लिया।

आरोपी साहिल के भगोड़ा घोषित होते ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुल (LOC) जारी किया गया था। पुलिस को साहिल वर्मा के अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापस आने की भनक लग गई थी। इसलिए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछा लिया। पुलिस टीम ने एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
साहिल के पिता की शहर में ही सुनार की दुकान है। उसका भाई अमेरिका में ही सेटल है। भाई के कहने पर ही साहिल इटली से अमेरिका पहुंचा था। साहिल ने दिसंबर 2024 को बॉर्डर क्रॉस किया था। आरोपी दिल्ली, कलकत्ता, सर्बिया से इटली पहुंचा था। इस मामले में पुलिस साहिल की मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
साहिल वर्मा का नाम अमेरिका से 4-5 फरवरी को डिपोर्ट होकर आए भारतीयों की लिस्ट में भी था, मगर साहिल उन भारतीयों में शामिल नहीं था। हालांकि परिजनों ने उस समय साहिल के आने से इनकार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button